नवगछिया : होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा.. छापेमारी में कई धाराएं

NEWS

नवगछिया : होटल-ढाबों में आजकल सेक्स का धंधा जोरों से चल रहा था वही नवगछिया पुलिस ने एनएच 31 स्थित होटल से चार लड़का और चार लड़की को धर दबोचा है। मामला नवगछिया का है, जहां पुलिस ने गुप्‍त सूचना के आधार पर एक होटल में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते होटल में भगदड़ मच गया। यहां तक की होटल के संचालक भी होटल छोड़कर भागने लगा। लेकिन, पुलिस ने उसे पकड़ लिया और अपने साथ होटल में ले गई। इस दौरान चार रूम अंदर से लॉक थे। पुलिस ने चारों रूम का दरबाजा खटखटाया, लेकिन गेट नहीं खुला। जब पुलिस हरकत में आई तबै जाकर गेट खुला।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रूम खुलते ही पुलिस के होश उड़ गए। चारों कमरे में एक लड़का और एक लड़की को आपत्तिजनक हाल में देखा गया। इसके बाद पुलिस सभी को अपने साथ थाने ले आई। पुलिस ने होटल से कुछ आपत्तिजनक सामन भी बरामद किया है। दो जोड़ा लड़का-लड़की का कहना है कि वे पति-पत्‍नी हैं। हालांकि दो जोड़ा लड़का-लड़की चेहरा छिपा रहे हैं।

मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया के गोपालपुर थाना अंतर्गत एनएच 31 के किनारे एक होटल में गंदा काम चल रहा है, जिसके बाद पुलिस के वरीय अधिकारी के निर्देश पर नवगछिया रंगरा और गोपालपुर पुलिस के संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान कमरे से चार जोड़ा लड़का-लड़की को पकड़ा गया, जिसके बाद पुलिस ने होटल संचालक समेत सभी को थाने ले आई। फिलहाल होटल में पकड़ाए लड़का-लड़की से पूछताछ की जा रही है।