नवगछिया कोर्ट में पीओ क्वार्टर निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया कोर्ट परिसर में 12 पीओ क्वार्टर के निर्माण में घटिया काम करने की शिकायत पर भी निगरानी ने संज्ञान लिया है। इसमें भी डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि अगर जांच के दौरान ऐसा कोई तथ्य सामने आता है, जिसमें कार्रवाई करने की आवश्यकता हो तो बताएं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसकी शिकायत अजीत कुमार ने की है। इसमें कहा गया है कि निर्माण में हर स्तर पर अनियमितता बरती गई है। इसलिए किसी रिटायर जज की देख-रेख में इसकी जांच करवाई जाए।