बिहपुर : बिहपुर विधान सभा क्षेत्र के हरिओ पंचायत के कोसी पर गांव काहरपुर और गोविंदपुर की जनता पिछले चार वर्षों से कोसी कटाव का दंश झेल रही है। कहारपुर के सैकड़ों परिवार बिहपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के किनारे रहने को विवश हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बुधवार को बिहपुर विधायक ई कुमार शैलेंद्र ने कटाव विस्थापित से मुलाकात कर उनका दुख दर्द की जानकारी ली। विधायक ने बिहार विधान सभा में विस्थापितों के पुनर्वास के लिए सरकार से मांग की थी।
उन्होंने कहा की यदि सरकार एक महीने के विस्थापित परिवारों के रहने के लिए उचित व्यवस्था नहीं करेगी तो बिहपुर प्रखंड कार्यालय में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठेंगे।इस मौके प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनन्दन चौधरी, प्रवक्ता प्रो गौतम आदि मौजूद थे।

