नवगछिया : तिलक मांझी भागलपुर विश्व विद्यालय के तत्वावधान में नवगछिया जीबी कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में के फाइनल मुकाबले में टीएनबी कॉलेज भागलपुर की टीम विजेता बनी. टीएनबी कॉलेज भागलपुर की टीम ने बीएन कॉलेज की टीम को 3-1 से पराजित करते हुए ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चार सेट में हुआ.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में टीएनबी कॉलेज बनी विजेता
– इंटर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संपन्न
प्रथम सेट में टीएनबी कॉलेज की टीम 25 अंक व बीएन कॉलेज की टीम 15 अंक अर्जित किया. दूसरे सेट में टीएनबी कॉलेज की टीम 21 अंक जबकि बी एन कॉलेज की टीम ने 25 अंक अर्जित किया. तीसरे एवं चौथे सेट में टीएनबी कॉलेज की टीम 25-25 अंक अरिजीत किए जबकि बीएन कॉलेज की टीम 20 एवं 17 अंक ही अर्जित कर पाई. प्रतियोगिता में टीएनबी कॉलेज के रितेश कुमार, कुणाल कुमार, राजा एवं बीएन कॉलेज के आयुष कुमार एवं गोलू कुमार ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीम को नवगछिया एसपी निधि रानी ने ट्रॉफी प्रदान किया.


इस अवसर पर नवगछिया के एसपी निधि रानी ने इस तरह के खेल आयोजनों की प्रशंसा की और विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई भी दी. मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अशोक कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की और खेल को जीत हार से ऊपर उठकर देखने की सलाह दी. मौके पर महा विद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रो अशोक कुमार सिन्हा, आयोजन सचिव रामदेव प्रसाद यादव, एनआईओएस कोच नीलकमल राय, अजय राय, डॉ शिवशंकर मंडल सहित अन्य उपस्थित थे. प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में संदीप कुमार एवं निलेश कुमार जबकि स्कोरर का कार्य मुरारी सिंह एवं आनंद राज कर रहे थे.
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार सिंहा, प्रो शिवशंकर मंडल, रामदेव प्रसाद यादव, राष्ट्रीय कोच अजय राय, नीलकमल राय, ताइक्वांडो कोच घनश्याम प्रसाद, अक्षय दत्ता, अशोक सिंह, प्रो बिजय कुमार, रेफरी संदीप कुमार, निलेश कुमार ,डा बी एल चौधरी, फिरोज अहमद, कलाधर मंडल, मुसर्रफ हुसैन, पूर्व प्राचार्य एचएन प्रसाद, डॉक्टर बीएल चौधरी, छात्र संघ के अध्यक्ष सुकेश कुमार आदि उपस्थित थे.
