नवगछिया – नवगछिया बाजार सहित ग्रामीण इलाकों में करीब एक सप्ताह के आसपास से बैंकों से ग्राहकों को ना पैसा मिल रहा है. और ना ही एटीएम मशीन से ग्राहकों को पैसा के लिए निराश ही लौटना पड़ रहा है. जिससे की आम जनों को पैसा नहीं मिलने से घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इनदिनों बैंक और एटीएम में कैश की भारी किल्लत है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैंक व एटीएम में पैसा नहीं मिलने से आम जन परेशान
,, बाजार का तमाम एटीएम मशीन दिखा बंद
नवगछिया के सारे एटीएम बन्द है और ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए बैंक प्रबंधक खेद जता रहे है. इससे लोगो को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वावजूद इसके एटीएम में पैसे नही डाले जा रहे है. ग्राहक रोज रोज एटीएम की लंबी लाइनो से परेशान हो चुके है. फिर भी अपने कमाई के पैसो को निकलने के लिए इस कड़ी धूप में भी बैंक और एटीएम का चक्कर लगा रहे है. लग्न का समय होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी उनको हो रही है जिनके घरो में कोई मांगलिक कार्यक्रम होना है.
ग्रामीण महिलाओं ने कैमरे पर तो कुछ कहने से तो माना कर दिया लेकिन दुखड़ा सुनाते हुए ये जरूर कह दिया की खाते में पैसा होने के बाबजूद वो महाजन पर सूद से पैसा लेकर काम करती है. वहीं लाइन में खड़े कई ग्राहकों ने कहा कि परेशानी बहूत है लेकिन कोई समाधान नही दिख रहा है. मिली जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि आरबीआई के तरफ से पैसे की कोई कमी नहीं है.

प्रत्येक बैंकोंमें पैसा भेजा जा रहा है और बैंक से एटीएम में भी पैसा डाला जाता है. मगर इसके पीछे एक बहुत बड़ा नेटवर्क चल रहा है कि एटीएम से पैसा नहीं निकले जिसके कारण एटीएम मशीन से कुछ घंटों के बाद पैसा निकलना बंद हो जाता है. बहरहाल अब देखना होगा की नवगछिया में कैश की किल्लत कब दूर होती है. क्योंकि बिना केश के नवगछिया हर रोज लाखो रुपए का कारोबार प्रभावित हो रहा है.
