नवगछिया: पुलिस जिला नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थानक्षेत्र के बलाहा में गंगा किनारे एक मानव कंकाल मिला। यह कंकाल किनारे पर पड़े एक कपड़े में लिपटे में मिला। देखने पर लग रहा था कि हड्डी के साथ चमड़के का टुकड़ा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस नर-कंकाल की शिनाख्त कर ली गयी है। यह नर- कंकाल प्रखंड के रमन सिंह के पुत्र मिट्ठू सिंह का बताया जा रहा है। मृतकमिट्ठू के पिता रमन सिंह, माता नीतू देवी ने कंकाल की पहचान लपेटे गये कपड़े को देखकर ही कर ली थी। इसकी पहचान करके ही उन्होंने कंकाल मिट्ठू के होने की पुष्टि की।
बताया जाता है कि मिट्ठू को गांव के कुछ युवकों ने 8 अप्रैल के रात को ही उसके घर से बुला कर साथ ले गया था। वहीं उसके वापस नहीं लौटने पर12 अप्रैल को मिट्ठू की माँ नीतू देवी ने थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया था।


आज उसकी लाश पुलिस ने उक्त घटनास्थल से बरामद किया।घटनास्थल पर पहुंचे नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि कंकाल को डीएनए टेस्ट के लिये भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि कपड़े से फिलहाल कंकाल की पहचान उसके परिजनों ने किया है ।,बहरहाल मामले की जांच की जा रही है।
