जमाना ऑनलाइन का है। ई-कॉमर्स भी तेजी से पांव पसार रहा है। ऐसे में ठगों ने भी ऑनलाइन शॉपिंग, बैंक ट्रांजेक्शन से लेकर सोशल मीडिया तक पर अड्डा जमा लिया है। थोड़ी-सी सूझ-बूझ से हम ऐसी किसी भी धोखाधड़ी से बच सकते हैं। जानते हैं, कैसे:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कल नवगछिया बाजार मे ऑनलाइन शॉप से आशिस को कॉल आता है कहा सर आपको jaguar cars लक्की कूपन मे फसा है आशिस हैरान हो गया मैने कोई लौटरी खेला नहीं फिर कार … फिर फोन पे बताया गया कि कल आपने होम शोपिंग मे कुछ सामान आर्डर किया था जिसमे लक्की कूपन मे आपको ये कार फसा है आशिस हैरान ये बात मेरे अलावे किसी को पता नहीं उसने पूरी बात सुनी उसमे टीआर बनाने को कहा जिसमे ५००० रुपया डिपोजिट करने को कहा और कहा हम कल आपको सारा डिटेल दे देंगे कि किस अकाउंट मे पैसे जमा करना है | बेचारा आशिस रात भर सो नहीं पाया किसे बोले और क्या कहे कुछ डर कुछ इर्ष्या और बेचैनी .. आज उसकी मुलाकात आईटी एक्सपर्ट से हुई उसमे बताया कि किस तरह ये लोग भोले भले लोगो को चुना लगाते है आशिस को उसकी बात समझ आ गया और बच गये उसके ५००० रुपया |

– पहला कॉल आने के बाद ही किसी स्कीम या प्रॉडक्ट के लिए पेमेंट न करें।
– अगर कॉलर खास जानकारी हासिल करना चाहे तो उसे क्रॉस क्वेश्चन जरूर करें।
– अगर कोई मेल कुछ ज्यादा ही अच्छा लगे जैसे कि लॉटरी या फ्री गिफ्ट तो उस पर यकीन न करें।
– अगर कोई मेल या कॉल आपको फीस या किसी दूसरे नाम पर पैसा मांगता है तो यह स्कैम हो सकता है।
– अनजान नंबरों से आनेवाली कॉल्स को इग्नोर करें और कॉल बैक भी न करें।
