खरीक थाना क्षेत्र के कठेला गांव निवासी कृष्णानंद चौधरी की पत्नी रामकुमारी ने डायन का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित करने एवं शरीर पर केरोसिन छिड़क कर जिन्दा जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उसने गांव के ही बबीता देवी, काजल कुमारी, विनीत चौधरी एवं मृत्युन्जय चौधरी को आरोपी बनाते हुए थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महिला ने आवेदन में लिखा है कि मैं बासा पर पति के पास गाय का दूध लाने गई थी। किन्तु पति वहां नहीं थे। मुझे बासा पर अकेली देखकर सभी आरोपी आ धमके एवं मुझे जमीन पर पटककर लात-घूसे से मारने लगे। इसके बाद गले से चेन एवं बाली भी छीन ली। इसी बीच विनित ने मुझे जिंदा जलाने के उद्देश्य से मेरे शरीर पर केरोसिन छिड़क कर माचिस जलाने लगा।

हल्ला होने पर गांव के लोग जुट गए, जिससे मेरी जान बची।तीन को भेजा जेल नवगछिया। जानलेवा हमला करने समेत कई संगीन मामलों के फरार आरोपी थाना क्षेत्र के पकरा निवासी बबलू सिंह, चंदन कुमार एवं कुन्दन कुमार को मंगलवार की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया।
