डिग्री फर्जी नौकरी फर्जी आदमियों फर्जी छै : कवि उपेंद्र

बिहपुर

IMG_20170202_4908

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारायणपुर: पुष्पराज कुमार (संवाद सूत्र) : बिहपुर प्रखंड के सहोरी मड़वा ग्राम में सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर स्व. त्रिशूलधारी प्रसाद सिंह, स्व. सुखदेव प्रसाद यादव, स्व. लखनलाल सिंह, स्व. जयप्रकाश जयी के पुण्य स्मृति में जान पहचान संघ एवं शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में कवि सम्मेलन सह संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रो भोला कुंवर ने की । कार्यक्रम की शुरुआत डॉ हिमांशु मोहन मिश्र उर्फ दीपक जी ने सरस्वती वंदना से की । इस अवसर पर कवि इरशाद तन्हा ने बदलते हुए परिस्थिति पर मनमोहक गज़ल प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया मौके पर उपस्थित उपेंद्र जी ने अंगीका में सभ्भे कुछो फर्जी डिग्री फर्जी नौकरी फर्जी आदमियों यँहा फर्जी छै वाली कविता का पाठ कर लोगों को भावविभोर कर दिया । विनय कुमार दर्शन ने समाज में नारी के वर्चस्व के ऊपर कविता पाठ किया इस अवसर पर प्रो डॉ छेदी साह मुख्य अतिथि थे एवं डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी, अरुण कुमार अंजाना, मनोज कुमार माही, मो. तौकीर, मो. , डॉ अशोक कुमार यादव, वीरेंद्र सिंह, सीताराम पंडित, दिवाकर भारती, संजय झा आदि कवियों ने भाग लिया तथा संचालन मुल्क राज आनंद ने किया ।