नवगछिया : नगर पंचायत चुनाव के दूसरे दिन नामांकन को लेकर अनुमंडल परिसर में काफी भीड़ भाड़ देखी गई. गुरुवार को 3 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दायर किया. नामांकन दायर कर वापस जाने पर समर्थकों द्वारा फूल माला पहनाकर जमकर नारेबाजी कर प्रत्याशी का स्वागत किया गया. यही नहीं समर्थकों द्वारा अभी से ही जीत की खुशी मनाई जा रही है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अनुमंडल परिसर में सज गई फूल माला की दुकानें
नगर पंचायत चुनाव को लेकर इस बार प्रत्याशियों को अपनी जीत की खुशी मनाने के लिए बाहर से फूलमाला लाने की कोई आवश्यकता नहीं है. इस बार अनुमंडल परिसर में ही फूल माला की दुकान सज गई है. जो नामांकन के पहले दिन से ही काफी बिक्री हो रही है. बेगूसराय से माला बेचने आए दुकानदार ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर वह बेगूसराय से नवगछिया आया है. जो मतगणना तक यही माला की दुकान चलाएगा.

भदवा खत्म होने का कर रहे इंतज़ार
नवगछिया नगर पंचायत में कुल 23 वार्ड हैं. जिसमें गुरुवार देर शाम तक कुल 113 लोगों ने एनआर कटाया है, और मात्र 4 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दायर किया है. मगर वार्ड में खरे होने वाले प्रत्याशी गुरुवार को अनुमंडल परिसर में पहुंच चुनावी माहौल का जायजा लिया. वही उन लोगों के बीच बात हो रही थी कि गुरुवार को भदवा निकल जाएगा, जिसके बाद नामांकन दायर किया जाएगा. वहीं कुछ प्रत्याशी का कहना था कि आज गुरुवार है, हिंदू रीती के अनुसार गुरुवार को शुभ दिन नहीं माना जाता है, जिसको लेकर वह आज के बाद अपना नामांकन देंगे.
