भागलपुर : नई दिल्ली में विधुत मंत्रालय द्वारा आयोजित ऊर्जा विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक में सांसद सह ऊर्जा विभाग के परामर्शदात्री समिति के सदस्य श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने केंद्रीय विधुत मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राजकुमार सिंह जी से बैठक में भागलपुर जिले के भागलपुर नगर निगम तथा कहलगांव नगर परिषद् एवं नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र को एकीकृत ऊर्जा विकास योजना (आई०पी०डी०एस०) योजना के अन्तर्गत शामिल किये जाने के सम्बन्ध में दो अलग अलग पत्र सौंपा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!श्री सांसद ने पत्र में कहा कि बिहार राज्य के भागलपुर जिले के तीन प्रमुख आबादी वाले क्षेत्र भागलपुर नगर निगम तथा कहलगांव नगर परिषद् एवं नवगछिया नगर पंचायत में विद्युत् आपूर्ति की स्थिति अत्यंत ही जर्जर अवस्था में है जिला मुख्यालय सहित सभी अनुमंडल मुख्यालय में भी तार / पोल तथा ट्रान्सफॉर्मर आदि विद्युत् उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप क्षमतावान नहीं है |

भागलपुर शहर स्मार्ट सिटी के लिए चयनित है लेकिन वर्तमान में पूरे भागलपुर शहर में विद्युत् तार जीर्ण-शीर्ण अवस्था में लटकते हुए तथा पोल झुके हुए है जिससे शहर की सुन्दरता बनाये रखना संभव नहीं है भागलपुर नगर निगम क्षेत्र एवं भागलपुर जिले के कहलगांव तथा नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय सहित सभी ग्रामीण क्षेत्र में 24/7 निर्बाध विद्युत् आपूर्ति किये जाने के लिए अविलम्ब विद्युत् से सम्बन्धी निम्न कार्य कराये जाने की आवश्यकता है :-

1) 33/11 KV के नए विद्युत् सब-स्टेशन का निर्माण- 6
2) उच्च क्षमतावान अतिरिक्त ट्रान्सफॉर्मर की व्यवस्था करना
3) वर्तमान में कार्यरत सब-स्टेशनों का उन्नयन तथा आधुनिकीकरण
4) भागलपुर शहर के सभी प्रमुख सड़क मार्गो पर विद्युत तारो को भूमिगत करना
5) शहर के सभी कॉलोनियो में खुले एवं जर्जर तार को एरिअल बंचड केबल में बदलना
6) 33/11 KV के फीडर का आधुनिकीकरण एवं उच्च क्षमतावान बनाया जाना
7) LT लाइन के लिए उच्च क्षमता के नए फीडर का निर्माण कराया जाना
8) एकीकृत ऊर्जा विकास योजना के अतर्गत 3000 की आबादी वाले कसबे को भी शामिल किये जाने की आवश्यकता एवं कार्यरत विद्युत ट्रान्सफॉर्मर को उच्च क्षमता में बदलना |
श्री सांसद ने सरकार से अनुरोध किया है कि जनहित में बिहार राज्य के भागलपुर के भागलपुर नगर निगम तथा कहलगांव नगर परिषद् एवं नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र को एकीकृत ऊर्जा विकास योजना (आईपीडीएस) योजना के तहत शामिल कर ऊपर वर्णित कार्य अविलम्ब कराये जाने के लिए आवश्यक निर्देश दे |

दूरसे पत्र में सांसद ने भागलपुर जिले में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अन्तर्गत हो रहे विद्युतिकरण कार्य की रफ़्तार धीमी होने पर चिंता जताते हुए कहा है कि संसदीय क्षेत्र भागलपुर के अन्तर्गत दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत कराये जा रहे विद्युतीकरण कार्य की रफ्तार काफी धीमी है |स्थानीय अधिकारियों को इस सम्बन्ध में मैंने कई बार शिकायत की है, लेकिन कार्य करने की गति में कोई परिवर्तन नहीं हो रहा है|

संवेदकों की शिकायत है कि मुझे समय पर विद्युत उपकरण उपलब्ध नहीं कराये जा रहे है, जिसके चलते कार्य समय से पूर्ण नहीं हो पा रहा है तथा अधिकारी अपनी जबाबदेही संवेदकों पर डाल देते है , जिससे विद्युतीकरण कार्य पूर्ण नही हो पा रहा है | आम नागरिक अपनी शिकायत लगातार मुझे पहुंचा रहे है |
जनहित में मेरा सरकार से अनुरोध है कि भागलपुर जिले में चल रहे विद्युतिकरण कार्य को एक निश्चित समय सीमा के अन्दर पूर्ण कराये जाने के लिए सरकार द्वारा नियुक्त किये गए एजेन्सी/ संवेदक को आवश्यक निर्देश जारी करने का कष्ट करने की कृपा करेंगे|
