नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के वरिष्ठ नागरिकों ने राष्ट्रीय सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के तत्वाधान में तेतरी उत्तर पूरब टोला स्थिति कार्यालय में बैठक आयोजित कर बिजली की समस्याओं पर विचार विमर्श किया. बैठक की अध्यक्षता संघ के महासचिव परमेश्वर झा ने की. बैठक के मौके पर परमेश्वर झा ने कहा कि इस भीषण गर्मी में बिजली की अहम भूमिका दिन-रात रहती है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पिछले एक सप्ताह से बिजली अनियमित है. जिस कारण छात्रों की पढ़ाई बाधित है. वहीं महिलाओं को भोजन पकाने में काफी परेशानियां हो रही है. हर दिन संध्या सात बजे बिजली गुल हो जाती है. गर्मी में लोगों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बिजली विभाग 24 घंटे बिजली आपूर्ति का आश्वासन देती है. लेकिन उनका आश्वासन फेल साबित हो रहा है.

उन्होंने नवगछिया के पदाधिकारियों से बिजली में आपूर्ति में सुधार करने की मांग की है. बैठक में तेतरी, पकरा, सिमरा, जामुनिया सहित अन्य गांवों के वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए थे. बैठक के नरेश प्रसाद सिंह, सत्येंद्र झा, नाथ सिंह, शंकर शर्मा, नागेंद्र झा, शंकर चौधरी, शंकर झा, इंद्रदेव प्रसाद गुप्ता, महेंद्र सिंह बादल, तारकेश्वर झा, महेंद्र साह, उमेश चंद्र झा, कार्तिक झा, सुरेंद्र मंडल, अजय यादव ने बिजली विभाग के इस रवैये पर अपना खेद प्रकट करते हुए आपूर्ति में सुधार करने की मांग की.
