राष्ट्रीय राजमार्ग 31और खरीक बाजार पीडब्ल्यूडी संपर्क पथ के बीच गणेशपुर मोड़ के समीप अपराधियों ने हथियार दिखाकर घटना को दिया अंजाम अज्ञात 4 अपराधियों के विरुद्ध खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 और खरीक बाजार पीडब्ल्यूडी संपर्क पथ के बीच में गणेशपुर मोड़ के समीप अर्धनिर्मित एस्बेस्ट्स मकान के सामने 4 मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर सुभाष कुमार सुमन से 170000 एक लाख सत्तर हजार रुपये लूट के अपराधी मोटरसाइकिल से भागने में सफल रहे. इस संदर्भ में पीड़ित फील्ड ऑफिसर सुभाष कुमार सुमन ने खरीक थाना में 4 अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई है.

घटना की सूचना मिलने पर खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम मौके पर पहुंचकर लूट की घटना की छानबीन की. सभी लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देकर मोटरसाइकिल लेकर भागने में सफल रहे. इस संदर्भ में पीड़ित फील्ड ऑफिसर सुभाष कुमार सुमन ने बताया कि वह महिला समूह से तकरीबन 170000 रुपये कलेक्शन कर वापस खरीक बाजार की ओर लौट रहा था.
रास्ते में चार नकाबपोश अपराध कर्मियों ने मुझे हथियार का भय दिखाकर मुझे रोक कर अपने कब्जे में ले लिया. उसके बाद अपराधियों ने मेरे मनी बैग को छीन कर अपने कब्जे में ले लिया. अपराधियों ने मुझे आत्मसमर्पण करा कर 170000 रुपये की लूट कर ले दो अपराधी मोटरसाइकिल लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 की तरफ भाग गए. दो अपराधी मोटरसाइकिल लेकर खरीक बाजार की तरफ भाग गए. हथियार के भय से फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर शोरगुल नहीं कर सके. घटना की जानकारी मिलने पर खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन किया लेकिन सभी नकाबपोश अपराधी घटना को अंजाम देकर भागने में सफल रहे.
इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने लूट की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 31 और खरीक बाजार रोड के बीच गणेशपुर मोड़ के समीप फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से 170000 रूपए की लूट हुई है. इस संदर्भ में पीड़ित फील्ड ऑफिसर के बयान पर खरीक थाना में लूट की प्राथमिकी दर्ज हुई है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है.
