नवगछिया :मधेपुरा के एक युवक की हत्या मामले में नवगछिया पुलिस ने गुरुवार की रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मीपुर पकरा निवासी नीरज कुमार और पुवारी टोला पकरा के सचिन कुमार शामिल हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने इन दोनों की संलिप्तता इस हत्याकांड में पाई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। एनएच-31 पर नवगछिया जीरोमाइल के पास 18 अगस्त को अपराधियों ने मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी टोकन शर्मा, पिता सत्यनारायण शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसके परिजनों ने 9 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।
उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे। छापेमारी टीम में नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह, एएसआई अमित कुमार, एसएसआई मनीष कुमार, अजहर अमीर और जवान शामिल थे।

