नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर निवासी मनोज हत्याकांड के नामजद अभियुक्त बुधनी देवी को भवानीपुर थानाध्यक्ष सुदिन राम ने समकालीन अभियान के तहत शनिवार की रात्रि गुप्त सुचना पर गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गत माह मनोहरपुर गांव में पड़ोस में ही प्रेम प्रसंग में शादी के विवाद को लेकर लड़की के परिजनों ने लड़के के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसमें दो को पुवॆ में जेल भेज दिया गया था. महिला बुधिया देवी को न्यायिक हिरासत में भागलपुर भेजा गया. शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
