मुस्लिम लड़की के भजन गाने पर हुआ बबाल

राष्टीय / अंतरराष्टीय

कर्नाटक के शिमोगा की रहने वाली एक मुस्लिम लड़की को लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रही है। लोग उसे धमकी देने के साथ भद्दे कमेंट भी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उसके सपोर्ट में खड़े नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार सुहाना सईद नाम की इस लड़की का बस इतना कसूर है कि उसने एक कन्नड़ रियलिटी शो में भजन गाया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

7da49687cc795d57c91115a294eadb98

लोग मुस्लिम लड़की के भजन गाने पर नाराज हैं और लड़की होकर उसने गाना गाया है, ये भी सुहाना के विरोध का एक कारण सामने आया है। इस्लाम में गाना गाने की इजाजत नहीं है। दरअसल रियलिटी शो में जब 22 साल की सुहाना ने भजन गाया तो वहां मौजूद लोगों और जजों ने उसकी जमकर तारीफ की। यहीं नहीं उसकी आवाज और प्रस्तुति से प्रभावित होकर जज अपनी सीट से ऊठकर उसे शाबाशी दी थी। मंगलोर मुस्लिम फेसुबक पेज पर सुहाना के गाने को लेकर लिखा गया ‘सुहाना ने आदमियों के सामने गाना गाकर पूरे मुस्लिम समुदाय को अपमानित किया है सुहाना ये ना महसूस करे कि उन्होंने गाना गाकर कोई महान काम किया है, जो लोग 6 महीने के अंदर कुरान पढ़ लेते हैं वो सुहाना से ज्यादा हासिल कर लेते हैं। इसके साथ पोस्ट में सुहाना के माता-पिता को भी टारगेट किया गया है। माता-पिता के बारे में लिखा है कि ‘आपके मां-बाप ने आदमियों के सामने आपको खूबसूरती दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया है, आपकी वजह से वो जन्नत में नहीं जा पाएंगे।