बाइकरों द्वारा मृतक महिला के शव को फेंके जाने के मामले, सच्चाई सामने आई-Naugachia News

Crime Reoprts

पुलिस कर रही है महिला के पति की गिरफ्तारी के लिए छपेमारी

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया  : परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव के पास बाइक पर सवार दो लोगों द्वारा एक महिला के शव को फेंक कर भाग जाने के मामले में इस्माइलपुर थाने की पुलिस ने परबत्ता थाना क्षेत्र के ही गोनरचक निवासी मोटरसाइकिल के मालिक वह चालक अवधेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अवधेश की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है. पुलिस पूछताछ में अवधेश ने स्वीकार किया है कि मृतक महिला बोड़वा गांव के गुलो मंडल की तीसरी पत्नी है. गुलो ने उसे घटना के दिन कहा था कि उसकी पत्नी की हालत बहुत खराब है उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल मोटरसाइकिल से ले जाना है.

फाइल फोटो

अवधेश ने कहा कि गुलों के कहने पर वह मोटरसाइकिल से मायागंज जाने के लिए तैयार हो गया. मैं बाइक चला रहा था बीच में उसकी पत्नी थी और सबसे पीछे वो बैठा था. जगतपुर गांव के पास महिला मर गई. इसके बाद गुलों ने सबको वहीं पर फेंक दिया और वहां से भाग गया. अवधेश का कहना है कि उसे भी शक हुआ कि महिला ने जहर खाया है या उसे जहर खिलाया गया है. लेकिन इस बाबत उसे किसी प्रकार की जानकारी नहीं थी क्योंकि उसे बोला गया था कि महिला बीमार है और उसे मायागंज ले कर जाना है. अवधेश ने बताया कि महिला का मायके कटिहार जिले के बखड़ी गांव में है. लेकिन वह महिला का नाम नहीं जानता ना ही महिला के मायके का अता-पता उसे मालूम है. इस्माइलपुर व परबत्ता थाना पुलिस अब इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए महिला के पति गुलो मंडल की तलाश कर रही है. इस्माइलपुर पुलिस ने दावा किया है कि जल्द से जल्द आरोपी पति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और मामले का शतप्रतिशत उद्भेदन कर लिया जाएगा. इधर घटना के तीसरे दिन भी पुलिस ने शव को विधिवत शिनाख्त के लिए परवत्ता थाने में सुरक्षित रखा है. संभवता शनिवार को अगर महिला का शिनाख्त करने वाला कोई सामने नहीं आया तो महिला के शव का दाह संस्कार कर दिया जाएगा.