महिला को पड़ोसी ने गोली मारी, गंभीर

Crime Reoprts

खरीक में महिला को मारी गोली, रेफर
खरीक के भवनपुरा नयाटोला में पड़ोस के युवक ने मारी महिला को गोली
बिजली का बल्व जलाने को लेकर हुआ था विवाद
download (1)
खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के खरीक स्टेशन के समीप नया टोला भवनपुरा में शनिवार की रात बल्व जलाने को लेकर पड़ोसी के साथ हुए विवाद में आक्रोशित पक्ष की ओर से जमक र गोली बारी की गयी. जिसमें नया टोला भवनपुरा निवासी कर्मवीर यादव की पत्नी भोली देवी 32 गंभीर रुप से घायल हो गयी. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने महिला को इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया. जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया. महिला को एक दायें हाथ के बांह में और दूसरी गोली पीठ में लगी है. देर रात तक महिला की हालत नाजुक बनी हुई थी. घटना की सूचना मिलने पर खरीक पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छान बीन की है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है. घायल महिला के परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बिजली का बल्व जलाने को लेकर महिला भोली देवी और उसके पड़ोस का दयानंद यादव का पुत्र विशाल यादव के साथ विवाद होने लगा. देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. इसके बाद विशाल यादव व अन्य युवकों ने गोली बारी शुरू कर दी. जिसका विरोध जब महिला ने किया तो उसके उपर गोली चला कर जानलेवा हमला किया. गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो सभी आरोपी घटना स्थल से फरार हो गये. इस संबंध में पूछे जाने पर खरीक थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों का घर नया टोला भवनपुरा में अगल बगल में ही है. बल्व जलाने को लेकर गोली बारी की घटना की गयी. जिसमें महिला घायल हो गयी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. देर रात नया टोला में पुलिस कैंप कर रही थी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!