नवगछिया : सुबह करीब साढ़े चार बजे ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Crime Reoprts

नारायणपुर : बीरबन्ना चौक पर सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर जब घायल युवकों पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना भवानीपुर पुलिस को दी। भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने गश्ती दल को घटनास्थल पर भेजा। घायल दोनों युवकों को पुलिस नारायणपुर पीएचसी लायी। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोबाइल व पॉकेट के कागजात से परिजनों को पुलिस ने घटना की सूचना दी। परिजनों के आने पर मृतकों की पहचान खगड़िया जिला के अलौली प्रखंड के जोगिया गांव के मो. मिराज अली (25) पिता मो. मुनीष अली और अनिकेत कुमार (23) पिता विशुनदेव पासवान के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक बिहपुर से मांगन शाह का मेला देखकर सुबह चार बजे बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने धक्का मार दिया। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों शव का नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। भवानीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर किसी ने आवेदन नहीं दिया है। सीओ अजय सरकार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफआईआर के साथ आवेदन करने पर सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से चौक के दोनों ओर एनएच पर लोहे का बैरिकेडिंग लगाये जाने की मांग की है जिससे होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके