नवगछिया : रंगरा पुलिस के लिए सिरदर्द साबित हो रहे हैं. मोती यादव के गिरोह के सक्रिय सदस्य एवं मोती यादव का दाहिना हाथ माने जाने वाला सुभाष यादव को रंगरा पुलिस ने देर रात छापेमारी के दौरान चापर स्थित उनके घर से एक लोडेड देसी कट्टा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार लिया. संतोष यादव को गिरफ्तार करने के बाद रंगरा पुलिस द्वारा उसे रंगरा थाना लाया गया. जहाँ मोती यादव गिरोह के द्वारा पिछले दिनों अंजाम दिये गये मारपीट, रंगदारी सहित कई हत्याकांडों के सिलसिले में सघन पूछताछ कर रही है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी अनुसार रंगरा पुलिस को कई चर्चित हत्याकांडों के नामजद अभियुक्त एवं पिछले कई माह से पुलिस पकड़ से फरार चल रहे कुख्यात मोती यादव के चापर स्थित उनके घर में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली. सूचना मिलते ही रंगरा थाना अध्यक्ष कौशल कुमार के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन सशस्त्र पुलिस बलों के साथ रंगरा पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी. मगर छापेमारी की भनक लगते ही मोती यादव मौके से फरार हो गया. मगर मोती यादव घर के समीप टहल रहे संतोष यादव को रंगरा पुलिस ने दबोच लिया.

जब उनकी तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में उनके कमर से एक लोडेड देसी कट्टा एवं 9 जिंदा कारतूस बरामद किया गया. संतोष यादव की गिरफ्तारी को रंगरा पुलिस अपनी बड़ी कामयाबी मानकर चल रही है. छापेमारी दल में मुख्य रूप से रंगरा थाना अध्यक्ष कौशल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मदन यादव, सहायक अवर निरीक्षक उपेंद्र मुखिया के अलावे एक दर्जन सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. मोती यादव का शार्प शूटर बुदला यादव की हत्या के बाद , संतोष यादव ने लिया था उनका स्थान, माना जाता है मोती यादव का दाहिना हाथ.
