नवगछिया : नवगछिया में जाम की समस्या विकराल हो गई है. शुक्रवार की सुबह नवगछिया और विक्रमशिला सेतु व सेतु पथ पर लगे जाम को देख कर यात्रियों के होश फाख्ता उड़ गए. नवगछिया से भागलपुर जाना है या फिर भागलपुर से नवगछिया आना एक बड़ी समस्या बन गई है. शुक्रवार को किसी चार चक्का या तीन पहिया वाहन से भागलपुर जाना है या फिर भागलपुर से नवगछिया आना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था. दिनभर विक्रमशिला सेतु और सेतु पथ तो जाम रहा है विक्रमशिला सेतु के रेलिंग पर भी जाम की स्थिति रही. साइकिल और मोटरसाइकिल चालकों को भी पुल लगभग पैदल गति से पार करना पड़ा यही एक उपाय है जो किसी तरह आप नवगछिया से भागलपुर जा सकते है . जानकारी मिली की सुबह भागलपुर की ओर से ट्रकों का लगातार परिचालन हो रहा था जिसके कारण भागलपुर से नवगछिया की ओर विक्रमशिला सेतु पर ट्रकों की लंबी कतार चल रही थी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस कारण पुल पूरी तरह से वनवे हो गया था जो भी दूसरे वाहन भागलपुर की ओर से नवगछिया की ओर आ रहे थे वह भी ट्रकों को ओवरटेक करते हुए आ रहे थे तो दूसरी तरफ ऐसी स्थिति में जब नवगछिया की ओर से बड़े वाहनों का परिचालन हुआ तो पुल पर पूरी तरह से जाम लग गया और आवागमन ठप हो गया. दिनभर भागलपुर और नवगछिया जाने आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. चार चक्का वाहन और तीन पहिया वाहन से भागलपुर से नवगछिया जाना आना मुश्किल था ऐसी स्थिति में लोगों को पैदल ही पुल पार करना पड़ा.

अमूमन नवगछिया से भागलपुर एक से डेढ़ घंटे का सफर शुक्रवार को 5 से 6 घंटे का सफर बन गया था. जाम में आवश्यक सेवा के वाहनों के साथ साथ प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों के वाहन भी फंसे दिखे. नवगछिया के अस्पतालों से भागलपुर जाने वाला एंबुलेंस भी जाम में फस कर कई घंटे विलंब से अस्पताल पहुंचा था. एंबुलेंस पर प्रसूता महिलाएं थी. विलंब होने की वजह से किसी प्रकार की अनहोनी तो नहीं हुई लेकिन प्रसूता महिलाओं के परिजन है के साए में थे.
राजमार्ग पर भी भयानक जाम आजिज हुए लोग
नवगछिया के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर भी दिनभर जाम लगा रहा. मालूम हो कि नवगछिया में विक्रमशिला सेतु पथ से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग रंगरा तक पहले से ही ट्रकों की एक कतार लगी हुई है. शुक्रवार को ट्रकों की दूसरी कतार भी लग गई. ऐसी स्थिति में आवागमन के लिए सड़क के तीन भाग में से एक भाग ही खाली बचा जिसके कारण देखते ही देखते विक्रमशिला सेतु पथ से कुर्सेला तक भयानक जाम लग गया. दूरदराज के कई यात्री नवगछिया में अपना माथा पीटते देख देखे गए. पूर्णिया के राजकुमार सिंह, रुपौली के सीता राम प्रसाद शर्मा ने कहा कि विगत कई दिनों से जाम लग रहा है.

वे लोग सुबह ही अपने अपने घरों से निकले हैं लेकिन अभी तक वह लोग नवगछिया में ही फंसे हैं भागलपुर नहीं पहुंच पाए हैं. वे लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर नवगछिया पहुंचे हैं और अब यहां से भी भागलपुर जाने का कोई उपाय नहीं सूझ रहा है. इससे पहले जब पुल नहीं था तो अच्छा था. नवगछिया के कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि जब वाहनों का परिचालन अत्यधिक हो रहा है तो सड़क को वनवे करना ही एकमात्र उपाय है. लोगों को 1 घंटे की जगह देर घंटे जरूर लग जाएंगे लेकिन लोग जाम में नहीं फसेंगे. वन वे व्यवस्था को सख्ती से लागू करना होगा.
पुलिस कर्मियों की गैरमौजूदगी में वाहन चालक लाइन तोड़कर दूसरी लाइन में आ जाते हैं और जाम लगने का सबसे बड़ा यही कारण है. जिला प्रशासन 5 दिन पहले ही घोषणा कर चुका है कि ढाई सौ पुलिसकर्मियों को जाम के निपटारे के लिए भेजा जाएगा लेकिन ढाई सौ पुलिसकर्मी कब आएंगे यह भी प्रशासनिक पदाधिकारी को बताना चाहिए. नवगछिया का स्थानीय लोगों ने कहा कि एक मास्टर प्लान के तहत वन वे व्यवस्था लागू कर ही जाम से निजात पाया जा सकता है इसके लिए पर्याप्त पुलिसकर्मियों और दंडाधिकारियों की भी आवश्यकता होगी.
