मोटर साइकिल के वाइजर में घुसा सांप, पेट्रोल पंप पर अफरा तफरी

भागलपुर / पटना

सांपों को भी अब मोटर साइकिल पर सवार होना रास आने लगा है। सरसी पेट्रोल पंप के पास डॉक्टर विनीत कुमार की मोटर साइकिल से पेट्रोल लेने के क्रम में एक सांप मोटर साइकिल के वाइजर से निकलकर हैंडल से जा लिपटा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिससे पेट्रोल पंप पर अफरा तफरी मच गई। लोगों के वहां जमा होने से सांप पुन: वाइजर में जा घुसा। स्थानीय लोगों की मदद से मोटर साइकिल के मैकेनिक को बुलाया गया। मैकेनिक ने हिम्मत जुटाकर वाइजर एवं अन्य मोटर साइकिल के पार्ट को खोलकर सांप को बाहर निकाला।

ज्ञात हो कि इस क्षेत्र में सांप के मोटर साइकिल में घुसने की घटनाएं बराबर हो रही है। चार दिन पूर्व भी उत्क्रमित उच्च विद्यालय पारसमणि में प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार झा की मोटर साइकिल में एक विषैला सांप घुस गया था। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।