मैट्रिक रिजल्ट की आस में बैठे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर

भागलपुर / पटना

बिहार में इंटर परीक्षा 30 मई को परिणाम जारी किया गया है परिणाम जारी होने के बाद राजधानी पटना में छात्र आंदोलन पर उतर आये हैं. लगातार राज्य में अलग-अलग जगहों पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. इस पर बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंटर परीक्षा परिणाम के बाद अब दसवीं की परीक्षा परिणाम की आस में परीक्षार्थी लगे हुए हैं. इस बीच सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक मैट्रिक का रिजल्ट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 12 जून तक जारी किया जा सकता है. गौरतलब है कि मैट्रिक परीक्षा परिणाम मई महीने के अंत तक आने की संभावना जताई जा रही थी. विदित हो कि मैट्रिेक की परीक्षाएं बिहार बोर्ड द्वारा इस साल एक मार्च से आठ मार्च तक लिया गया था. पिछले साल टॉपर घोटाला के बाद इस बार कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने की बात कही है .