भागलपुर : विक्रमशिला से सफर करने वाले यात्रियों को खुशखबरी, ट्रेनों की बढ़ रही रफ़्तार

भागलपुर / पटना

भागलपुर : विक्रमशिला से सफर करने वाले यात्रियों को खुशखबरी। 30 मई से विक्रमशिला सुपरफास्ट का परिचालन डीजल की जगह इलेक्टिक इंजन से होगा। भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली इस ट्रेन का परिचालन चितरंजन लोको मोटिव वकर्स शॉप (चिरेका) लाल रंग के इंजन से होगा। रेलवे ने इस संदर्भ में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय में आधे घंटे नहीं रुकेगी ट्रेन :

विक्रमशिला एक्सप्रेस में पहले किऊल जंक्शन पर ही डीजल की जगह इलेक्टिक इंजन चेंज होता था। थी। इस कारण ट्रेन करीब 30 मिनट रुकती थी। किऊल में प्लेटफॉर्म की संख्या कम और गाड़ियों का दबाव रहता है।

इस कारण एक साल से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) में इंजन बदला जा रहा है। लेकिन 30 मई से इंजन बदलने का झंझट समाप्त हो जाएगा इससे समय की बचत भी होगी।

20 से 30 की रफ्तार से क्रास करेगी सुरंग :

भागलपुर-जमालपुर के बीच बने रेल सुरंग में ट्रेन की रफ्तार 20 से 30 किमी की होगी। सुरंग की ऊंचाई कम होने के कारण यहां रेलवे ओवर हेड तार (विद्युतीकरण) सिंगल फेज ले जाया गया है। इस कारण रफ्तार सीमित कर दी गई है। सुरंग से निकलने के बाद ट्रेनों की रफ्तार निर्धारित 100 से 110 किमी प्रतिघंटे हो जाएगी। अभी डीजल इंजन से ट्रेन की रफ्तार किऊल तक 80 से 90 किमी प्रति घंटा है।