नवगछिया : महिला महाविद्यालय के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबो का मन मोह लिया -Naugachia News

NEWS

नवगछिया  : नवगछिया के मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में शनिवार को पूर्ववर्ती छात्रा संगोष्ठी का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ भावना झा ने दीप प्रज्वलित कर. इस मौके पर महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किया. छात्राओं ने लोक गीत, लोक नृत्य, भजन, गायन की प्रस्तुति देकर सबो का मन मोह लिया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुमारी अनामिक, लाभली, प्रीति , चिक्की, निशा, मोना ने राधा न बोले न बिले पर ग्रुप डांस, रितु झा ने गजल, कत्थक एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति दी. लाभली ने नृत्य एवं भव्य ने भजन गया. कार्यक्रम के मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ भावना झा ने महाविद्यालय की 40 पूर्ववर्ती छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो एवं महाविद्यालय की पत्रिका को देकर सम्मानित किया.

इस दौरान महाविद्यालय की स्टेट लेवल की खिलाड़ी सपना कुमारी को भी महाविद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया. वहीं कार्यक्रम का संचालन डॉ अवधेश झा ने किया. मौके पर डॉ अंजू कुमारी, डॉ ऋतु राय, डॉ शानू , डॉ मंजूश्री झा, बिंदेश्वरी सिंह, आयोजन सचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, डॉ मनिंद्र कुमार सिंह, डॉ, रीता राय, डॉ अनिल मंडल, अरुण कुमार सहित छात्राएं उपस्थित थी​.