नवगछिया : आनंद विवाह भवन नवगछिया में भाकपा माले द्वारा 48वीं वर्षगांठ मनाई गई. जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य एवं फागू मंडल और कमरेड सुरेश कुमार ने किया. संचालन भाकपा माले के प्रखंड सचिव कामरेड रामदेव सिंह ने की. पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी केंद्रीय कमेटी का आह्वान पत्र का पाठ द्वारा किया गया. जिसमें केंद्रीय कमेटी ने पार्टी सदस्यों से आह्वान किया कि भारत की लोकतंत्र की जंग जीतकर उत्तर प्रदेश में भाजपा की चुनौती का जवाब देना होगा.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड बिंदेश्वरी मंडल ने कहा कि मजदूरों के महान नेता वर्ग संघर्ष के व्यहारिक रूप देने वाले कामरेड लेनिन का जन्मदिन इसी दिन हुआ,आज से 48 वर्ष पहले हमारी पार्टी की स्थापना नक्सलवादी के महान किसान विद्रोह के सहादत के बीच लगातार बढ़ती जा रही है. इन्ही ताकतों के भरोसे साम्प्रदायिक फासीवादी ताकतों का मुकाबला करेंगे. इस मौके पर जिला कमेटी सदस्य कामरेड भरत भूषण, प्रमोद मंडल, पुरुषोत्तम दास, सुधीर यादव एवं प्रखंड सदस्य सुशील भारती मौजूद थे.
