मकर संक्रांति के भोज में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू ने लगाया दही का टीका

भागलपुर / पटना

राजद प्रमुख लालू यादव के आवास पर मकर संक्रांति के अवसर पर चूड़ा दही का भोज चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस भोज में शामिल होने पहुंचे। लालू यादव ने दही का टीका लगाकर नीतीश का स्वागत किया। लालू और राबड़ी देवी ने नीतीश को चूड़ा, दही, सब्जी और तिलकुट परोसा। लालू ने संभाला कमान…

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

nitish-in-lalu-house2_148

नीतीश से पहले लालू के आवास पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी पहुंचे थे। लालू ने उनसे साथ खाना खाया। विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी और विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने खुद चूड़ा और दही परोसा।
बड़ी संख्या में लोग इस भोज में शामिल होने आ रहे हैं। एक बार में करीब तीन से चार सौ लोग खाने के लिए बैठ रहे हैं। भोज में आए लोगों के खाने और उनके स्वागत का कमान लालू यादव ने संभाला हुआ है। वह लोगों को खाने के लिए बैठने को कह रहे हैं। इसके साथ ही वे भीड़ को भी नियंत्रित करने में जुटे हैं।
मकर संक्रांति के अवसर पर लालू ने दो दिनों का भोज दिया है। पहले दिन सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता के खाने का इंतजाम किया गया है। भोज के लिए जदयू और कांग्रेस के नेताओं के साथ ही भाजपा के नेताओं को भी निमंत्रित किया गया है। हालांकि भाजपा के नेता लालू के आवास पर पहुंचेंगे इसकी संभावना कम ही है। रविवार का लालू अपने घर पर मुस्लिम समाज के लोगों को भोज देंगे।
भोज में आए लोग दही, चूड़ा, सब्जी, गुड़ और तिलकुट का मजा ले रहे हैं। दही छपरा से मंगाई गई है तो तिलकुट गया से लाया गया है। लोगों को आलु, गोभी और मटर की सब्जी दी जा रही है।