पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने किरासन तेल पीकर की खुदकुशी-Naugachia News

सूचना/खबरे

खरीक :खरीक थाना क्षेत्र के लोदीपुर में शनिवार को कल्पना देवी (पति बबलू मंडल लोदीपुर) ने किरासन तेल पीकर खुदकुशी कर लिया.जब तक परिवार वालों को घटना के बारे में पता चला तब तक काफी देर हो चुकी थी. किरासन तेल का जहर महिला के पूरे शरीर में फैलने से महिला दम तोड़ चुकी थी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की सूचना मिलने पर खरीक पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम कराने के लिए देर शाम नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. खुदकुशी का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है. परिवार के लोगों ने बताया कि दिन पूर्व पति पत्नी के साथ झंझट हुआ था. क्रोधित होकर महिला ने घर में रखा किरासन तेल ज्यादा मात्रा में पी लिया.जिससे महिला की मौत हो गई.

इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने खुदकुशी कर ली. लाश को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.