मध्य विद्यालय में दूसरे दिन भी जारी रहा तालाबंदी, कुव्यवस्था और भ्रष्टाचार से प्रभावित-Naugachia News

बिहपुर

खरीक : खरीक प्रखंड के कोसी पार लोकमानपुर में पूर्व प्रधानाध्यापिका निर्मला कामत की हठधर्मिता से परेशान लोकमानपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को भी विद्यालय में तालाबंदी जारी रखा विद्यालय में पठन पाठन का कार्य ठप रहा ग्रामीणों ने कहा विद्यालय का ताला तभी खुलेगा और पठन पाठन तभी शुरू होगा जब पूर्व प्रधान अध्यापिका निर्मला कमर मध्य विद्यालय लोकमानपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर बने रहने की चाहत को छोड़ दे इनके को कुव्यवस्था और भ्रष्टाचार से स्कूल की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोगों की एक ही मांग है कि मौजूदा प्रधानाध्यापक उदय कुमार शर्मा को मध्य विद्यालय लोकमानपुर के प्रधानाध्यापक पद पर बने रहने दिया जाए इसमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी उनके कार्यकाल में विद्यालय का सर्वांगीण विकास हो रहा है ऐसे में इनसे पदभार लेकर निर्मला कमल जैसे भ्रष्ट प्रभारी प्रधानाध्यापक को दुवारा प्रभारी बनाने से एक बार फिर से विद्यालय का पठन पाठन ठप हो जाएगा पढ़ाई-लिखाई का माहौल ही खत्म हो जाएगा छात्रों और विद्यालय के कल्याण की दृष्टि से उदय कुमार शर्मा को प्रभारी रहने दिया जाए

इसके लिए पदाधिकारी अविलंब पूर्व के आदेश को खारिज कर नए आदेश जारी करें और ग्रामीणों के गतिरोध को समाप्त किया जाए निर्मला कामत जैसे भ्रष्ट प्रभारी प्रधानाध्यापक पर पूर्व के भ्रष्टाचार के संदर्भ में कार्यवाही की जाए और मध्य विद्यालय लोकमानपुर से हटाया जाए जब तक ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं होगी तब तक विद्यालय में तालाबंदी रहेगी इस संदर्भ में पूछे जाने पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कहा है कि ग्रामीणों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है विद्यालय में तालाबंदी की सूचना मिली है विद्यालय से बड़ी शिक्षका को नहीं दे कर कनीय शिक्षक को प्रभार देने के संदर्भ में बड़ी पदाधिकारियों से दिशा-निर्देश मांगा गया वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार अग्रतर कार्यवाई की जाएगी.