नारायणपुर में सांड़ का आतंक, लोगों को देखते ही उठा कर पटक रहा था, आधा दर्जन जख्मी-Naugachia News

बिहपुर

नारायणपुर – प्रखंड के नगड़पारा दक्षिण पंचायत के नगड़पारा गॉव में सॉड़ के आतंक से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं. सांसद प्रतिनिधि बैरिस्टर सिंह व उपमुखिया प्रतिनिधि मुकेश सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह से ही सॉड़ लोगों को देखते ही उठा कर पटक कर लोगों को गंभीर हालत कर रहा है

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसमें नगड़पारा निवासी जयदेव सिंह(60),राजीव मंडल, चुल्हाय राम(65),रवि कुमार सिंह (42),प्रभू पासवान (45),मुकेश दास की पत्नी सुधा देवी(32),अमीर पासवान की पुत्री मुन्नी कुमारी (5) वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं

जिसे ग्रामीणों की सहायता से प्राथमिक उपचार के लिए मधुरापुर बाजार के निजी अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है.मुखिया बबिता देवी ने दुरभाष से नारायणपुर बीडीओ से बात सांड़ की ऑतंक की जानकारी देकर ग्रामीण की जानमाल की रक्षा के लिए सॉड़ को पकड़वाने की बात कही है.