नारायणपुर : प्रखंड के मध्य विद्यालय प्राथमिक विद्यालय सतियारा में शनिवार को छात्रों से विद्यालय के प्रधानाध्यापक निरंजन सिंह ने बैंक खाता खोलने के नाम पर छात्रों से अवैध वसुली किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छात्र नेहा, शिवानी, सुरूची, अभिषेक, सोनू , अविनाश सहित अन्य अभिभावक रीता देवी, ललिता देवी, सुधा देवी, सुमन देवी, संगीता देवी, बबिता देवी सहित अन्य ने बताया कि प्रधानाध्यापक को केवल 500 रुपया लेना था, लेकिन छात्रों से 680 रु लिये गये.अभिभावक व छात्रों के द्वारा अवैध वसूली के बिरोध मैं हंगामा पर अवैध वसूली बंद कर खाता खोलना बंद कर दिया गया.
प्रधानाध्यापक निरंजन सिंह ने बताया कि विद्यालय मैं 285 छात्र नामांकित है.इस प्रकार की वसूली पर ग्रामीण पवन सिंह ने कहा कि यदि प्रति छात्र पाँच सौ रूपये खाते के नाम के अलावा 180 रुपये अवैध वसूली किया जाता तो कुल नामांकित छात्रों से51,300 रूपये की अवैध वसूली की योजना थी जिसे छात्र व अभिभावक के विरोध पर तत्काल रोक लगा है. ग्रामीणों के विरोध पर शिक्षक ने छात्रों का खाता खोलना बन्द कर दिया लेकिन छात्रों की राशि वापस नहीं किया गया. प्रधानाध्यापक ने कहा कि मैंने जो भी छात्रों से अतिरिक्त राशि लिया है उसके बदले छात्रों को आवेदन उपलब्ध करवाते हैं, जबकि जानकार कहते हैं खाता खोलने के लिए चार पेज की छायाप्रति वाले आवेदन का 180 रुपया लेना गलत है.बैंक से ही फार्म उपलब्ध कराया जाता हैं.