
नवगछिया: मदरौनी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के आज फाइनल में मददपुर की टीम ने सोनवर्षा की टीम को 123रनों से हराया ! टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए मददपुर ने 20 ओवर में 225 रन बनाया जिसका पीछा करते हुए सोनवर्षा की टीम 14 ओवर में 102 रन पर ही धरासायी हो गयी ! आज के मैच में मैन ऑफ द मैच विकास को मिला जिन्होने 24 गेंद में 46 रन और 3 विकेट झटके !वहीँ मैन ऑफ द सीरिज़ मददपुर के रवि को मिला । विजेता व उपविजेता को ट्राफी कार्यक्रम के मुख्य आतिथ निवर्तमान विधान पार्षद डॉक्टर संजीव कुमार सिंह व सामाजिक कार्यकर्त्ता रोशन सिंह ने प्रदान किया वहीँ कार्यक्रम में मुखिया अजित सिंह ,सरपंच सुनील सिंह ,पंचायत समिति रंजन सिंह , पूर्व मुखिया शैलेन्द्र सिंह ,केशव सिंह , रत्नेस्वर सिंह ,इण्द्रभुसण सिंह , पशुपति सिंह उपस्थित थे कार्यक्रम के आयोजन समिति के प्रिंस राज़ ,आदर्श ,राजन ,सत्यम ,शिवम ,मोनू ,अनिल शक्ति ,सुशांत ने सभी को धन्यवाद दिया ।
