लोक अदालत में होगा बैंक, अपराधिक मामले, बिजली, बीमा मामलों का निष्पादन- Naugachia New

सूचना/खबरे

नवगछिया: विधिक सेवा प्राधिकार बिहार पटना के तत्वाधान में अनुमंडल विधिक सेवा समिति के द्वारा नवगछिया व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अनुमंडल विधिक सेवा समिति के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है. राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर नवगछिया व्यवहार न्यायालय में 5 बेंच बनाए गए हैं. जिनपर बैंक, अपराधिक मामले, बिजली, बीमा सहित अन्य मामलों का निष्पादन किया जाएगा. बनाए गए बेंच के बेंच संख्या 1 पर न्यायिक पदाधिकारी के रूप में एसीजेएम प्रथम ओम सागर अधिवक्ता कृष्ण कुमार आजाद रहेंगे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस बेंच पर एसीजेएम प्रथम के पेंडिंग केस का एवं यूको बैंक के मामलों का निपटारा होगा. बेंच संख्या 2 पर न्यायिक पदाधिकारी के रूप में एसीजेएम द्वितीय संतोष संतोष कुमार रहेंगे इस बेंच पर SBI Bank एमएसीटी के एसीजेएम द्वितीय के पेंडिंग केस का निपटारा होगा. बेंच संख्या 3 पर एसडीजेएम प्रमोद कुमार पांडे एवं अधिवक्ता राकेश कुमार चौधरी रहेंगे.

इस बेंच पर एसडीजेएम कोर्ट के पेंडिंग मामले का निपटारा होगा. बेंच संख्या 4 पर प्रथम श्रेणी में न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार यादव अधिवक्ता प्रेमलता कुमारी रहेंगी . इस बेंच पर एसीजेएम तृतीय के पेंडिंग और एसीजेएम प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार के कोर्ट का मामलों का निपटारा होगा.

इसके अलावा बिहार ग्रामीण, बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा एवं केनरा बैंक के मामलों का निष्पादन किया जाएगा . बेंच संख्या 5 न्यायिक पदाधिकारी के रूप में मुंसफ तरुण कुमार झा अधिवक्ता कृष्ण कौशल सिंह रहेंगे.

बैंक पर सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया इलाहाबाद बैंक अन्य बैंकों का मामला निपटाया जाएगा. इसके अलावा राष्ट्रीय लोक अदालत के मौके पर हेल्प डेस्क भी बनाया गया है. हेल्प डेस्क पर लिपिक सुब्रत नारायण, आदेशपाल प्रमोद कुमार एवं स्वयंसेवी अजय कुमार शर्मा को प्रतिनियुक्त किया गया है