पटना : युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरूण कुमार यादव ने कहा कि नीतीश कुमार सामाजिक न्याय के सबसे बड़े दुश्मन हैं। इतिहास काफी माफ नहीं करेगा। राजद प्रमुख श्री लालू प्रसाद यादव जी ने जिस मनुवादी शक्तियों और सामंतीवादी शक्तियों के दर्पण को चकनाचूर कर गरीबों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दलितों और अंतिम वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने का काम किये थे। आज उसी दर्पण को मजबूत कर नीतीश कुमार गरीबों, वंचितों एवं अंतिम वर्ग के लोगों का हक-हकूक छिनना चाहती है। नीतीश कुमार अपने मंसूबों में कभी सफल नहीं होंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!श्री यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव जी को एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश के तहत जेल भेजकर गरीब-गुरबों की आवाज को समाप्त करना चाहती है जो कि अब संभव नहीं है। भ्रष्टाचार के मामले में नरेन्द्र मोदी की सरकार दोहरा मापदंड अपना रही है जो कि लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। एक तरफ केन्द्र सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों पर शिकंजा कस रही है वहीं दूसरी तरफ भाजपा अपने गठबंधन के सहयोगियों पर भ्रष्टाचार के मामले में संरक्षण दे रही है। भाजपा के आगे घूटने टेकने वाले नीतीश कुमार सृजन घोटाला, शौचालय घोटाला से लेकर दर्जनों घोटाला में संलिप्तता के बावजूद आज तक केन्द्र सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।

श्री यादव ने कहा कि राजद प्रमुख श्री लालू प्रसाद यादव जी के साथ घोर अन्याय हुआ है। चारा घोटाले में लालू प्रसाद जी को जानबूझ कर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। वो पूर्णतः निर्दोष हैं। राजद परिवार को पूर्ण विश्वास है कि उपरी अदालत से उन्हें न्याय मिलेगा और वे निर्दोष साबित होंगे।

लालू यादव जी किसी व्यक्ति का नाम नहीं है वह एक विचारधारा का नाम है, जिसे कोई कैद नहीं कर सकता। इस विचारधारा को केन्द्र की मोदी सरकार समाप्त करना चाहती है। पूरे मामले को लेकर युवा राजद जनता के बीच जाकर अभियान चलाकर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के षड्यंत्रकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर पर्दाफाश करेगी।

