नवगछिया : प्रभारी एसपी सुधीर कुमार के निर्देश पर बुधवार को बिहपुर थाना क्षेत्र के कोसी दियारा के बेलोरा बहियार में झंडापुर ओपी पुलिस और एसटीएफ ने छापेमारी की। कार्रवाई में कोई अपराधी तो पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा, लेकिन एक घोड़े को पुलिस ने पकड़ लिया। कोसी बहियार में अपराधियों के खिलाफ चल रही छापेमारी से किसानों में हर्ष देखा जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्रवाई के दौरान किसानों के बासा समेत अपराधियों के छुपने के स्थान पर छापेमारी की गयी। ओपी प्रभारी जवाहर लाल सिंह ने बताया कि इस दौरान दियारा में घोड़े के मालिक के बारे पता लगाने का प्रयास किया गया लेकिन घोड़े के मालिक के रूप कोई सामने नहीं आया।

छापेमारी में नवगछिया के इंस्पेक्टर मार्कंडेय सिंह, एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार झा सहित बड़ी संख्या में जवान थे। वहीं बता दें कि कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र के आहुति गांव के पास कोसी नदी के मखनहा जलकर पर एसपी सुधीर कुमार की अगुवाई में छापेमारी की गयी थी। इसमें हथियार के साथ एक अपराधी को दबोच लिया था।
