कामरेडों ने किया थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग

शिक्षा/जानकारी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आमसभा कर उठाई आवाज
कामरेड मनोज की पिटाई का मामला

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी इस्माइलपुर अंचल के तत्वाधान में मंगलवार को एक आम सभा का आयोजन किया गया. आम सभा में कथित रूप से पुलिसिया जुल्म और दमन के खिलाफ आवाज को बुलंद किया गया.

कामरेडों ने समूह स्वर में मांग किया है कि इस्माइलपुर थानाध्यक्ष को बर्खास्त किया जाए. कामरेड ओम ने बैठक में कहा कि पिछले दिनों बेवजह कामरेड मनोज कुमार की पिटाई पुलिस के द्वारा की गई थी. यह पुलिस का अमानवीय अत्याचार है. ऐसे पुलिसकर्मियों को किसी भी सूरत में किसी भी थाने में नहीं रहना चाहिए. लेकिन वरी पदाधिकारियों को ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बाद भी किसी तरह की कार्यवाही नहीं की गई. पार्टी की ओर से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है. इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला सचिव राज्य सचिव कामरेड सत्यनारायण सिंह ने कहा कि नीतीश की सरकार में पुलिस का जुल्म भर गया है. दलित और समाज के निचले पायदान के लोग पर जुल्म हो रहा है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस अवसर पर कामरेड सुधीर शर्मा, सुदामा प्रसाद, कामरेड निरंजन चौधरी, सीताराम राय आदि अन्य की भी उपस्थिति देखी गई.