नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के कोसी नदी के पार दियारा क्षेत्र में सोमवार को थानाध्यक्ष सुदिन राम के नेतृत्व में बैनाडिह बहियार, करहील घाट, भोजूटोल बासा, नगरपाडा दियारा, बनमा,सहित अन्य जगहों पर काॅबिंग ऑपरेशन चलाया गया. दियारा में किसानों के बासा एवं खेत पहुंच मिलकर अपराधियों से समस्याओं को लेकर बातचीत की साथ ही फसल जोत व बुआई को लेकर आपसी विवाद नहीं करने की सलाह दी. अपराधी के खिलाफ गुप्त सुचना देने वाले का नाम गुप्त रखने की बात कही व किसानों को नंबर दे बेफिक्र बात करने को कहा पुलिस के द्वारा सहयोग करने की बात कही साथ ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही मौके पर सअनि अनिल सिंह, बिजय शंकर सिंह व जिला पुलिस बल शामिल थे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
