नवगछिया : लायन्स सर्विस वीक चेलेंज के तहत लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के तत्वाधान में नगर पंचायत के सहयोग से प्रातः सुबह 5:30 से महाराज जी चौक से श्री गोपाल गौशाला तक स्वच्छता अभियान के तहत सफाई व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। इस कार्यक्रम में करीबन 125 लोगों ने अपनी उपस्थिति दी। यह आयोजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती की श्रद्धाजंलि के रूप में मनाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस सफाई अभियान के बाद एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।जिसमें क्लब द्वारा नियमित सफाई कर्मी को स्वच्छता सिपाही के रूप में फूल माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। स्वच्छता ही सेवा के इस आयोजन में मारवाड़ी युवा मंच, श्री गोपाल गौशाला, क्लीन नवगछिया, श्री श्याम भक्तमण्डल, शिवरात्रि कमिटी, नवगछिया नगर की सभी सामाजिक संस्था एवं आम नागरिक जनों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

आज नवगछिया के इतिहास में पहली बार लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के तत्वाधान में ऐसा काम हुआ जो आज तक नही हुआ था, नवगछिया नगर पंचायत के चतुर्थवर्गी कर्मचारीगण को आज कल्ब के द्वारा सम्मानित किया गया ये वो लोग थे जो हमारे दैनिक दिनचर्या में सडक पर झारू लगा कर हमारे समाज को स्वच्छ रखने में सहयोग करते है ऐसा मन जाता है कि लोग हमेशा अपने बारे में सोचते है लेकिन संस्था ने ये साबित कर दिया कि नवगछिया में एक ऐसी संस्था है जो निचले तपके के लिए कुछ हट के सोचाती है, इस महान काम कि चर्चा आज हर गली मोहल्ले में हो रही है

इस आयोजन को सफल बनाने में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव नगर पंचायत के पार्षदगण कार्यक्रम संयोजक लायन डॉ ए.के.केजरीवाल, लायन नरसिंह चिरानियाँ के साथ क्लब अध्यक्ष लायन शिव कुमार पंसारी, सचिव लायन सुभाष चन्द्र वर्मा, लायन अशोक कुमार गोपालका, लायन विवेक रूंगटा, लायन बिनोद कुमार केजरीवाल, लायन हाजी सैय्यद अहमद, लायन मो. इकराम सोनी, लायन प्रवीण भगत, लायन बिनोद चिरानिया, लायन प्रो.विजय कुमार की भूमिका सराहनीय रही।
