नवगछिया: नवगछिया रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केविन रसलपुर ढाला के पास सहरसा जिला के गोलमत सोर बजार निवासी संजय शाह के 25 वर्षीय पुत्र सूजित कुमार जो 15910 अवघ असाम एक्सप्रेस से कटिहार से अपने घर सहरसा जा रहा था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तभी सूजित कुमार नवगछिया रेलवे स्टेशन पहुँचने के बाद वो ट्रेन के गेट पर आकर हाथ हिलाने लगा जिसके चलते सूजित का नवगछिया रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केविन के रसलपुर ढाला के पास पोल से टकराकर हाथ कट गया. जिसके बाद मौके पर नवगछिया आरपीएफ पुलिस के सिपाही गौरव कुमार सिंह ने तुरंत पहुंच कर घायल सूजित कुमार को गोद में उठा कर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया. अनुमंडलीय अस्पताल में सूजित का प्राथमिकी उपचार करने के बाद भागलपुर मायागंज अस्पताल में बैहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. और नवगछिया जिआरपी पुलिस देखते ही रह गई. अब सूजित खतरे से बाहर बताया जा रहा है़.

