अभी जहा एक तरफ वैलेंटाइन्स डे में बहुत कम समय रह गया है, वही दूसरी तरफ कपल्स अपने प्लानिंग में जुट चुके है. लेकिन इन सब के बीच कुछ ऐसे भी लोग है जो अभी तक अपने परफेक्ट पार्टनर का इंतजार कर रही है. एक बात को लेकर सभी युवा में सवाल है की कैसे लड़कियों को अपनी तरफ आकर्षित किया जाए. लड़कियों के बारे में एक कहावत काफी मशहूर है की उन्हें समझना बहुत ही मुश्किल है, लेकिन हम इस मुश्किल को आज दूर कर देंगे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लड़कियों को कैसे लड़की पसंद आते है, ऐसा क्या किया जाए की लड़किया आकर्षित हो जाए. इन सारे सवालो का जवाब एक सर्वे में निकला गया है.
महिलाओं की पहली पसंद किस तरह के पुरुष? गठीले बदन वाले या फिर तेज दिमाग वाले. लंबे अरसे से यह विमर्श का मुद्दा रहा है. अब तक इसे लेकर कई अध्ययन हो चुके हैं. हाल ही में एक नई स्टडी हुई, जिसमें खुलासा हुआ है कि महिलाओं को गठीले बदन वाले पुरुष ज्यादा लुभाते हैं. पुरुषों के सिक्स पैक एब्स और वी शेप बॉडी की महिलाएं दीवानी होती हैं.

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड, ग्रिफिथ विश्वविद्यालय के लेक्चरर हारून बेक सर्वे के नतीजों पर कहा, ”हमें इस पर किसी भी प्रकार का आश्चर्य नहीं हुआ कि महिलाएं शारीरिक रूप से मजबूत पुरुषों को पसंद करतीं हैं, बल्कि इस बात पर आश्चर्य हुआ कि एक भी महिला ऐसी नहीं मिली, जिसने किसी कमजोर पुरुष को पसंद किया हो.” बलिष्ठ पुरुष अपेक्षाकृत दूसरों की तुलना में परिवार के लिए संसाधनों का जुगाड़ करने और रक्षा करने में सक्षम साबित होते हैं, इसलिए महिलाए मजबूत पुरुष चाहती है, इससे वे खुद को भी मजबूत महसूस कर सकती है
