सुपौल: रतनपुर पुलिस ने पूर्वी कोसी तटबंध के नोज संख्या 925 के पास शराब लदी एक स्कॉर्पियो जब्त की है। इसपर 2103 बोतल नेपाली शराब लदी हुई थी। वाहन पर बिहार सरकार के अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, सुपौल का बोर्ड लगा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मामले में किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। रतनपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष केके ¨सह ने बताया कि अल सुबह गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के समय प्लास्टिक की बोरियों में भरकर नेपाली शराब की बोतलें रखी जा रही थीं। पुलिस को देखते ही तस्कर वाहन छोड़कर भाग निकला। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन के बोर्ड के संबंध में गहन छानबीन शुरू कर दी गई है। रतनपुर थाने में मामला दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। इस अभियान में सअनि प्रदीप ¨सह, अजय कुमार व कृष्णदेव मेहता आदि शामिल थे।

उक्त गाड़ी को 31 जुलाई को ही मुक्त कर दिया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों के पदनाम का बोर्ड लगी गाड़ी का व्यवहार करना दंडनीय अपराध है। इसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
– अशोक तिवारी
अपर समाहर्ता, नजारत
