नवगछिया :- नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना अंतर्गत के जाह्नवी चौक पर शुक्रवार की शाम को कटिहार से देवघर की ओर जा रहे बीआर – 11 बी – 8703 बस अनियंत्रित होकर पलटने से सात कांवरिया घायल हो गये.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थानीय लोगों के द्वारा परवत्ता थाना पुलिस को सूचना दी गई. परवत्ता थाना की गश्ती गाड़ी मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को गाड़ी से निकाल कर भागलपुर मायागंज अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया.

बस की टक्कर में कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए लोगों में कटिहार जिला के कदवा थाना क्षेत्र के निवासी गायत्री देवी पति संतोश कुमार लाल, बमबम झा, अशोक रंजन, मनोज कुमार कर्ण, रुपेश सिन्हा हगला पूर्णिया जिला, कुंती देवी पूर्णिया, 13 वर्षीय संजीव कुमार के पुत्र कुमार गौरव है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जहानवी चौक के पास बने डिवाइडर पर बस चढ़ गई जिसके कारण यह अनियंत्रित होकर पलट गयी.
