नवगछिया – कर्ज ने ली जान अब चंदा लेकर किया गया रंजू देवी का दाह संस्कार -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल के परबत्ता थाना क्षेत्र के खगड़ा गांव निवासी अजय कुमर के 32 वर्षीय पत्नी रंजू देवी ने मंगलवार को कर्ज से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था. मृतक महिला रंजू देवी के पति अजय कुमर ने बताया कि हम तीन बैंक से पैसा लिए थे. जिसमें कि एचडीएफसी बैंक से 25 हजार रुपए लिए थे. इसमें 20 हजार जमा कर चुके थे. उसने बताया कि एचडीएफसी बैंक में हफ्ते में पैसा जमा करना होता है जो कि हम कल हप्ते का 760 रुपये लेकर पैसा जमा करने गांव में ही गए थे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तभी हमको बुलाने के लिए मेरी बेटी पहुंची और बोली कि मां को उल्टी हो रहा है. जिसके बाद हम पहुंचे तो उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए. जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई. वहीं उन्होंने कहा कि दो और प्राइवेट बैंक से पैसा लिए हुए थे. जिसमें एक में 1700 तो दूसरे मे 2000 जमा करना होता था. जो पुरा नहीं कर सके थे. मृतक महिला के पति अजय ने बताया कि अब मेरा पुरा परिवार टूट चुका है.

हमको ना ही खेत है और ना ही रहने के लिए घर एक झोपड़ी बनाकर उसमें समय बिताते थे. अब तीन बच्चों को लेकर कैसे रह पाएंगे. बच्चों में मिट्ठू कुमारी 12 वर्ष, संध्या कुमारी 8 वर्ष किशन कुमार 6 वर्ष का है जो अपनी मम्मी कहकर खोजता है. उन्होंने कहा कि बुधवार की देर शाम को भागलपुर मायागंज अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर घर पहुंचे और पत्नी का अंतिम संस्कार के लिए भी पैसा नहीं था तो समाज में चंदा कर के अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे है.

कहते है मुखिया

खगड़ा पंचायत के मुखिया नीतू देवी ने बताया कि गरीब अंत्येष्टि राशि का आवंटन पिछले 2014 से ही अब तक नहीं हुआ है. सरकार के द्वारा जिसको लेकर करीब अभी तक 100 से ज्यादा लाभुकों का राशि लंबित पड़ा हुआ है. जिसमें देने में दिक्कत हो रही है. वहीं मुखिया ने बताया कि पीड़ित परिवार के यहां से भी हमसे संपर्क नहीं किया गया है. अगर संपर्क किया जाता तो राशि आवंटन दिया जाता.