नवगछिया: ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन की नवगछिया शाखा की बैठक गुरुवार को कार्यकारी अध्यक्ष सचित कुमार सुमन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन शाखा सचिव शशिकांत कुमार ने किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक में रेल कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख रूप से कर्मचारियों की पदोन्नति में हो रही देरी, रिक्त पदों पर बहाली, रनिंग एवं सेफ्टी स्टाफ की समस्याएं, आवास की कमी तथा चिकित्सा सुविधाओं की बदहाली जैसे विषय उठाए गए।
वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा की रक्षा के लिए संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा। इसके अलावा चार लेबर कोड, एनपीएस-यूपीएस व्यवस्था तथा रेलवे के निजीकरण जैसे मुद्दों पर भी चिंता व्यक्त की गई।

पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
बैठक में मंडल मंत्री संदीप पासवान, मंडल अध्यक्ष झुन्नू कुमार, अजीत कुमार, संतोष कुमार, शिवनाथ यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
