पटना/गोपालपुर: गोपालपुर के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी से इस्माईलपुर–बिंद टोली तटबंध पर सड़क निर्माण का आदेश जारी करने की मांग की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विधायक ने सदन में कहा कि मंत्री का सैदपुर से विशेष लगाव रहा है, इसलिए जनहित में उक्त तटबंध पर सड़क निर्माण का आदेश निर्गत किया जाना चाहिए।
इस पर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत संबंध अपनी जगह हैं, लेकिन सरकार किसी भी कार्य को रिश्तों के आधार पर नहीं करती। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग तटबंध पर सड़क निर्माण का कार्य नहीं करता है। बाढ़ के समय विभागीय कार्यों के लिए तटबंध पर आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु मोटरेबुल मार्ग बनाया जाता है।

मंत्री ने आगे बताया कि सड़क निर्माण का कार्य ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग द्वारा किया जाता है। यदि संबंधित विभाग उक्त तटबंध पर सड़क निर्माण का निर्णय लेते हैं तो जल संसाधन विभाग को इसमें कोई आपत्ति नहीं होगी।
