कंचन कुमारी को धनबाद से बरामद करने पर हाई प्रोफ़ाइल मामले का खुलासा -Naugachia News

गोपालपुर

गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी मलेशिया में कार्यरत ई रवि कुमार की पत्नी कंचन कुमारी को न्यायालय ने उसके माता पिता को सुपुर्द कर दिया है. यह जानकरी थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने दी.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताते चलें कि कंचन के पति के बड़े भाई दुर्गेश कुमार ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर उसके अचानक घर से लापता होने की जानकारी दी थी. जबकि कंचन के मायके वाले उसका अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाकर उसके ससुराल वालों को गिरफ्तार करने का दवाब बना रहे थे.

बाईस दिनों की कडी मशक्कत के बाद गोपालपुर थाना पुलिस ने कंचन कुमारी को धनबाद से बरामद इस हाई प्रोफ़ाइल मामले का खुलासा किया. लेकिन इसके बावजूद कई अनसुलझे सवाल हैं. जिसका समाधान किये बिना इस मामले का उदभेदन पूरा नहीं माना जाएगा. धनबाद जैसे बड़े शहर में बिना किसी परिचय का किराये पर रूम लेना व कॉल सेंटर में नौकरी मिलना समझ ले परे है.