नवगछिया: नगर पंचायत में आज सशक्त कमिटी का गठन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने एक बजे दिन में सभी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस कमिटी में मुख्य पार्षद प्रीति कुमारी और उपमुख्य पार्षद अभिषेक रमण उर्फ़ टीएन यादव के अलावा वार्ड नंबर 21 के पार्षद रणजीत भगत, वार्ड नंबर 23 के पार्षद मदन प्रसाद शर्मा और वार्ड नंबर 6 के पार्षद सिकंदर साह इस कमिटी के सदस्य बनाये गये। मौके पर अधिकांश नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद मौजूद थे।

