नवगछिया । नवगछिया में अपराध जहां चरम पर है वहीं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नवगछिया पुलिस लगातार कुख्यातों की गिरफ्तारी के साथ-साथ हथियारों का जखीरा भी बरामद कर रही है। सोमवार को नवगछिया पुलिस को एकबार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंगलवार को प्रेस वार्ता करते हुए नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार एवं मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि 12 जून को इस्माईलपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्ष्मीपुर निवासी अनिल यादव पिता जनार्दन यादव अपने भांजा दिलखुश यादव के साथ अपने घर में हथियार बनाकर खरीद-बिक्री करते हैं। सूचना प्राप्त होते ही एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर लक्ष्मीपुर स्थित अनिल यादव के घर पर छापेमारी की गयी। पुलिस को देखकर अनिल यादव और भांजा दिलखुश यादव मौके से भागने में सफल रहा। अनिल यादव के घर की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र एवं कारतूस बरामद किया गया।
एसडीपीओ ने बताया कि अनिल यादव के घर पर मिनी गन फैक्ट्री संचालित हो रहा था। अनिल के घर से एक देसी रायफल, एक देसी जर्सी, तीन देसी कट्टा, एक पिस्टल, पांच मिसफायर गोली, दो खोखा, सात अर्धनिर्मित देसी कट्टा का बट, दस अर्धनिर्मित देसी कट्टा का बैरल, एक बिंदोलिया, हथियार बनाने के कई तरह के उपकरण, एक बाइक व अन्य सामान बरामद कर जब्त किया गया है। हथियार बनाने वाले लोगों का लिंक कहां-कहां है पुलिस इसका पता करने में जुट गई है।

जल्द ही इसके गिरोह तक पहुंचने का प्रयास पुलिस कर रही है। एसडीपीओ ने कहा कि फरार अनिल यादव और दिलखुश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित जगहों पर लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही दोनो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। छापेमारी दल में एसडीपीओ के अलावा इस्माईलपुर थानाध्यक्ष एजाज रिजवी, खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान, एएसआई शशिभूषण कुमार, एएसआई अविनाश राउत, बज्रा प्रभारी सतीश चंद्र सिंह एवं दर्जनों सशस्त्र बल शामिल थे।
