कल के बाद से बढ़ेगा कोहरे के प्रकोप आएगी और ठंड में वृद्धि-Naugachia News

भागलपुर / पटना

कल तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाया रहेगा। बादल के छटते ही तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में वृद्धि होगी। साथ-ही साथ कोहरे का भी प्रकोप बढ़ेगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुक्रवार को भी आसमान में सूर्य एवं बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा।

मौसम में बदलाव का कारण

बीएयू के मौसम सह कृषि वैज्ञानिक प्रो. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलर बने होने की वजह से आसमान में बादलों का आना जारी है। पर अभी इसकी दिशा मेघालय की तरफ हो गई है। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर तक मौसम साफ हो जाने की उम्मीद है।

बारिश की नहीं है संभावना

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पूर्वानुमान लगा था कि 19-20 नवंबर को हल्की बारिस होगी। पर साइक्लोनिक सर्कुलर की दिशा बदल जाने के कारण अब बारिस की संभावना नहीं है।

शुक्रवार का तापमान

अधिकतम – 28.2 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम – 18.0 डिग्री सेल्सियस

आर्द्रता – 93 फीसद

हवा – 1.2 किलोमी. प्रतिघंटा पूर्वी