नारायणपुर – प्रखंड के शाहपुर निवासी कारेलाल मंडल ने बिजली बिभाग के कनिय अभियंता अर्चना कुमारी व बिजली कर्मी ब्रजेश कुमार के विरुद्ध एसडीओ नवगछिया, बिजली विभाग एसडीओ व नारायणपुर बीडीओ को दस हजार रुपये ठगी करने का आरोप लगाया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आवेदन में कहा गया है कि मेरे घर में पुर्व से मीटर लगा हुआ है उसके बावजूद जाँच के दौरान प्राथमिकी दर्ज करने की धमकी देकर मानव बल की मदद से दस हजार रुपये लेने का उल्लेख किया है. साथ ही कहा गया है कि मैं गरीब परिवार से हुं.

जाँच कर रकम वापस करने की मांग की है जिसका आँडियो भी व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुआ है. वहीं जेई अर्चना कुमारी ने कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं है
